सीआईएसएफ परिसर के लिए 7 एकड़ भूमि का डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

केवटी प्रखंड में दरभंगा एयरपोर्ट के समीप केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने परिसर के लिए लगभग सात एकड़ भूमि की उपलब्धता को लेकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि की भौतिक स्थिति, उपलब्धता और आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण की दृष्टि से उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की स्थिति तथा आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी, सीआईएसएफ के पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।