गायघाट के शिवदाहा में करोड़ों खर्च के बाद भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा पानी
गायघाट के शिवदाहा में करोड़ों खर्च के बाद भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा पानी
गायघाट के शिवदाहा में करोड़ों खर्च के बाद भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा पानी
दीपक कुमार/ गायघाट
मुख्यमंत्री नल-जल योजना गायघाट प्रखंड की शिवदाहा पंचायत में धरातल पर नहीं उतर सकी है। वार्ड 8 , 6, और 5 में तो अनियमितता की शिकायतें लगातार अधिकारियों से ग्रामीण व जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत आमलोगों के घरों तक सहज एवं सुलभ ढंग से स्वच्छ पानी पहुंचाने की मुहिम सरकार ने शुरू की, लेकिन संबंधित अफसरों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की सुस्ती के कारण इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से लेकर सीएम के दरबार तक पहुंचाई गई है।
सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों के प्रत्येक घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था. लेकिन अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारनामे ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर पानी फेर दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के 152 वार्डों में इस योजना का शुभारंभ किया गया था. जिनमें करीब दर्जनों वार्डों में नल जल योजना पूरी तरह बंद हो गई है. या उनसे किसी तरह की सप्लाई लोगों तक नहीं पहुंच पाती।
ग्रामीणों की माने तो अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और लापरवाही से स्वच्छ जल उन तक पहुंच नहीं पा रहा है. वही अधिकारी इस पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटे हुए हैं. निरीक्षण के दौरान भी नही होती है दोषियों पर कार्रवाई? नल जल योजना जहां पूरी तरह असफल साबित हो रही है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये योजना पूरी तरह फेल है.। गायघाट बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी नहीं मिली है। जांच किया जाएगा।