धूमधाम से मनाई गई राजा सलहेस पूजा, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने की पूजा-अर्चना
धूमधाम से मनाई गई राजा सलहेस पूजा, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने की पूजा-अर्चना
धूमधाम से मनाई गई राजा सलहेस पूजा, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने की पूजा-अर्चना
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
31 अगस्त को राजा सलहेस सेवा संस्थान के तत्वावधान में रत्नोपट्टी वार्ड-9 में श्री श्री 108 राजा सलहेस पूजा समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में दरभंगा राज के युवराज श्री कपिलेश्वर सिंह का आगमन हुआ। इस दौरान पासवान परिवार की ओर से उनका स्वागत, सम्मान और अभिनंदन किया गया।
युवराज कपिलेश्वर सिंह ने राजा सलहेस एवं वीर चौहरमल की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समारोह के दौरान समस्तीपुर से पहुंचे मेघन भगत ने विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।
पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, सचिव सुबोध पासवान एवं कोषाध्यक्ष ओम पासवान के अलावा पूजा संचालक सुरेश पासवान, सुबोध कुमार पासवान, दिलीप पासवान, राकेश पासवान और हरिशंकर पासवान सहित पासवान समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।