पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की छठी पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
दरभंगा/विधि संवाददाता,
भारत रत्न से विभूषित पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की छठी पुण्यतिथि पर वकीलों ने किया नमन।सोमवार को अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में वकालतखाना भवन में स्वर्गीय मुखर्जी के चित्र पर पुष्प निवेदित किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय मुखर्जी एक कुशल राजनेता के साथ साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने राष्ट्र की आजीवन अहिर्निश सेवा की।इनका निधन कोविड 19 के दौरान 31 अगस्त 2020 को हो गई।वे 25 जूलाई 2012 से ,2017 तक देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।इससे पूर्व विधि डिग्रीधारी स्वर्गीय मुखर्जी 5 बार राज्यसभा सदस्य और दो बार लोक सभा सदस्य केरुप में राष्ट्र की सेवा की।मौके पर हीरानंद मिश्र,कुमार उत्तम,प्रदीप कुमार यादव,मुरारीलाल केवट,किरण कुमारी, संतोष कुमार सिन्हा,मिथलेश कुमार, जाहिद हुसैन,कुलदीप दिवान न्याय अतिथि महेशकांत झा, लिपिक विनय कुमार झा आदि मौजूद थे।

