बीईओ सह सहकारिता पदाधिकारी कुंदन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, ‘गुरु सम्मान’ प्राप्त शिक्षक केशव कुमार चौधरी हुए सम्मानित
बीईओ सह सहकारिता पदाधिकारी कुंदन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, ‘गुरु सम्मान’ प्राप्त शिक्षक केशव कुमार चौधरी हुए सम्मानित
बीईओ सह सहकारिता पदाधिकारी कुंदन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, ‘गुरु सम्मान’ प्राप्त शिक्षक केशव कुमार चौधरी हुए सम्मानित
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रखंड संसाधन केंद्र बिरौल के सभागार में सोमवार को निवर्तमान प्रभारी बीईओ सह प्रखंड सहकारिता कुंदन कुमार के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ प्रदीप कुमार झा और निवर्तमान बीईओ कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मध्य विद्यालय बिरौल के एच एम मो.असलम के स्वागत भाषण के साथ शुरू हुए इस समारोह में शिक्षिका सविता कुमारी और नूतन प्रभा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने निवर्तमान बीईओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव-2025 और जनगणना-2026 जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के सफल संचालन व शिक्षकों को दायित्वों से जोड़ने में कुंदन कुमार की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बीआरसी परिवार की ओर से निवर्तमान बीईओ को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग,शाल, माला और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। संकुल संचालकों एवं वक्ताओं ललित ठाकुर,रमन कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, जतन कुमार, अनिल कुमार आदि ने उनके सहज व्यवहार और बेहतर समन्वय की प्रशंसा की। कुंदन कुमार ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया। शिक्षकों से मिला स्नेह और बिरौल के लोगों का अपनापन उनके जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। इस दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के हाथों ‘गुरु सम्मान’ से सम्मानित शिक्षक केशव कुमार चौधरी को बीडीओ एवं सभी शिक्षक संघों द्वारा बधाई दी गई। वक्ताओं ने इसे पूरे बिरौल के शिक्षक समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केशव कुमार चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूएचएस रामनगर के शिक्षक नटवर कुमार चौधरी ने प्रस्तुत किया। मौके पर बीआरसी लेखापाल सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।