लड़की के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, तीन फरार
लड़की के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, तीन फरार
लड़की के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, तीन फरार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
चार माह पूर्व बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो कटैया निवासी जगमाया देवी ने उनके पुत्री के साथ छेड़खानी,जाति सूचक शब्दों का उपयोग तथा अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही ओरिसिल सहनी,हरी ओम सहनी, टुनटुन सहनी तथा मनोज सहनी को अभियुक्त बनाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में रविवार देर रात थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता एसआई रंजन कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ओरिसिल सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।