जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामले में धर्मेंद्र कुमार की जमानत पर 2 सितंबर को सुनवाई

दस्तक 7मीडिया ,रांची  /

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी धर्मेंद्र कुमार की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब दो सितंबर 2026 को होगी। शुक्रवार को रांची स्थित सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी से मामले की केस डायरी तलब की है। केस डायरी मिलने के बाद अदालत दो सितंबर को धर्मेंद्र कुमार की जमानत याचिका पर आगे सुनवाई करेगी।

इसी मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की जमानत याचिकाओं पर भी दो सितंबर को सुनवाई निर्धारित की गई है।

धर्मेंद्र कुमार की ओर से अदालत में अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने पक्ष रखा। अब सभी की निगाहें दो सितंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।