बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले एसडीपीओ

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित नए पद एवं स्थान पर अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग की ओर से 29 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई।

तबादले के बाद कई जिलों में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की तैनाती की गई है। सोनू कुमार राय को पटना में पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं उमेश्वर चौधरी को फुलवारी शरीफ, प्रेमचंद सिंह को सदर छपरा, पोलस्त कुमार को महुआ (वैशाली) और सुशील कुमार को सदर आरा का एसडीपीओ बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार गुलशन कुमार को रेल गया, प्रशांत कुमार को सदर बेगूसराय, राजेश कुमार को हथुआ (गोपालगंज), अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा (पूर्णिया) और अमरकांत को मंझौल (बेगूसराय) का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

सतीश सुमन को सदर समस्तीपुर, राकेश कुमार रंजन को सदर बिहारशरीफ, पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज (मोतिहारी), आनंद मोहन गुप्ता को सदर सिवान और निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) में तैनाती मिली है।

इसी तरह चन्द्र भूषण को दाउदनगर (औरंगाबाद), अभिनव कुमार को वजीरगंज (गया), पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज (सुपौल), राकेश कुमार भाष्कर को सदर बेतिया, सत्येन्द्र राम को रामनगर (बगहा), अजय कुमार को सदर मधेपुरा, पवन कुमार को वीरपुर (सुपौल), पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज (मधेपुरा), पंकज कुमार सिंह को सदर सहरसा, कृपालचन्द्र जयसवाल को सदर गोपालगंज और अभय कुमार को खड़गपुर (मुंगेर) का एसडीपीओ बनाया गया है।

तबादले की पूरी सूची

क्र. अधिकारी नया पदस्थापन
1 सोनू कुमार राय पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना
2 उमेश्वर चौधरी एसडीपीओ-II, फुलवारी शरीफ
3 प्रेमचंद सिंह एसडीपीओ-II, सदर छपरा
4 पोलस्त कुमार एसडीपीओ, महुआ, वैशाली
5 सुशील कुमार एसडीपीओ-II, सदर आरा
6 गुलशन कुमार पुलिस उपाधीक्षक, रेल गया
7 प्रशांत कुमार एसडीपीओ-I, सदर बेगूसराय
8 राजेश कुमार एसडीपीओ, हथुआ, गोपालगंज
9 अजीत प्रताप सिंह चौहान एसडीपीओ, धमदाहा, पूर्णिया
10 अमरकांत एसडीपीओ, मंझौल, बेगूसराय
11 सतीश सुमन एसडीपीओ-I, सदर समस्तीपुर
12 राकेश कुमार रंजन एसडीपीओ-II, सदर बिहारशरीफ
13 पंकज कुमार मिश्रा एसडीपीओ, अरेराज, मोतिहारी
14 गोरख राम पुलिस उपाधीक्षक, बीवीएसपी-4, डुमरांव
15 आनंद मोहन गुप्ता एसडीपीओ-II, सदर सिवान
16 निशिकांत भारती एसडीपीओ, सिमरी बख्तियारपुर
17 चन्द्र भूषण एसडीपीओ, दाउदनगर
18 अभिनव कुमार एसडीपीओ, वजीरगंज, गया
19 पंकज कुमार सिंह एसडीपीओ, त्रिवेणीगंज, सुपौल
20 राकेश कुमार भाष्कर एसडीपीओ-II, सदर बेतिया
21 सत्येन्द्र राम एसडीपीओ, रामनगर, बगहा
22 अजय कुमार एसडीपीओ, सदर मधेपुरा
23 पवन कुमार एसडीपीओ, वीरपुर, सुपौल
24 पवन कुमार सिंह एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
25 पंकज कुमार सिंह एसडीपीओ, सदर सहरसा
26 कृपालचन्द्र जयसवाल एसडीपीओ-II, सदर गोपालगंज
27 अभय कुमार एसडीपीओ, खड़गपुर, मुंगेर