बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए अपर समाहर्त्ता व एसडीओ
बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए अपर समाहर्त्ता व एसडीओ
बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए अपर समाहर्त्ता व एसडीओ
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 44 अधिकारियों समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव, सन्तन कुमार सिंह को सहरसा का अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नीरज कुमार को शेखपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी, मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और अनिल कुमार (507/26) को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
अनिल कुमार (636/26) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, अविनाश कुणाल को सारण का अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अभिषेक कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव और वन्दना सिन्हा को कला एवं संस्कृति विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
प्रभात कुमार को मुंगेर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें लखीसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। रीतु रानी को गोपालगंज का वरीय उप समाहर्त्ता, सुबीर रंजन को जल संसाधन विभाग का उप सचिव, अविनाश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का उप सचिव और प्रशांत कुमार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रशासी पदाधिकारी बनाया गया है।
नवीन कुमार पाण्डेय को रोहतास का अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, अमन प्रीत सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव, प्रीति सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग में उप सचिव और अनु कुमार को मुजफ्फरपुर का वरीय उप समाहर्त्ता बनाया गया है।
प्रियंका कौशिक को औरंगाबाद का अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच, अमेत विक्रम बैनामी को रोहतास का वरीय उप समाहर्त्ता, डॉ. राज कुमार सिन्हा को जहानाबाद का जिला पंचायती राज पदाधिकारी और निखिल कुमार को सहरसा का वरीय उप समाहर्त्ता बनाया गया है।
शंकर शरण ओमी को पूर्णिया का बंदोबस्त पदाधिकारी, बलवीर दास को गयाजी का अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, संदीप कुमार (458/26) को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी तथा अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार और संजीत कुमार को सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बनाया गया है।
धीरेन्द्र कुमार को गन्ना उद्योग विभाग में उप सचिव, अभिराम कुमार को मोतिहारी सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार दास को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में उप सचिव, सादिक अख्तर को समस्तीपुर सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और संजय कुमार को मधुबनी सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।
रिजवान फिरदौश कुरैशी को खान एवं भूतत्व विभाग में उप सचिव, राकेश गुप्ता को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव, सुमन प्रसाद साह को मुंगेर का अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, विजय कुमार पाण्डेय को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और सुभाष चन्द्र मंडल को गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
अमित कुमार (466/26) को लघु जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उन्हें अपर समाहर्त्ता स्तर में उत्क्रमित किया गया है। राजीव रोशन को बेगूसराय का अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निधि राज को पश्चिम चम्पारण का वरीय उप समाहर्त्ता, तरणिजा को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में उप सचिव और सत्यम सहाय को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है।
मनीष कुमार (878/26) को बक्सर का वरीय उप समाहर्त्ता, राम बाबू बैठा को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना का प्रशासी पदाधिकारी और प्रमोद कुमार को परिवहन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
इन अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण
चन्द्रशेखर आजाद को मधुबनी के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर कैमूर का अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। नैमिष कुमार को कटिहार के वरीय उप समाहर्त्ता पद से स्थानांतरित कर झंझारपुर, मधुबनी का भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बनाया गया है।
पुष्पेष कुमार को पटना के अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच के पद से स्थानांतरित कर खगड़िया का अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। कुमार ओमकेश्वर को पटना के अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी पद से हटाकर मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। उन्हें अपर समाहर्त्ता स्तर में उत्क्रमित किया गया है।
अजय कुमार को मुंगेर के अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी पद से स्थानांतरित कर सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मनोज कुमार को जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर सूचना प्रावैधिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है। अभिषेक कुमार चन्दन को हथुआ, गोपालगंज के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
रोहित कुमार को गोपालगंज के अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर दरभंगा का अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।
राजीव कुमार को पूर्णिया के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के पद से स्थानांतरित कर जहानाबाद का अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।
संतोष कुमार को मधेपुरा के वरीय उप समाहर्त्ता पद से स्थानांतरित कर हथुआ, गोपालगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पूजा कुमारी को पटना की वरीय उप समाहर्त्ता के पद से स्थानांतरित कर रोसड़ा, समस्तीपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
संदीप कुमार (577/26) को रोसड़ा, समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में उप सचिव बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार वरीय उप समाहर्त्ता के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को संबंधित जिले के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां दी गई हैं।सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना पारगमन काल का उपभोग किए नए पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान कर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजनी होगी।