श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में रामचरित मानस नवाह परायण व झुलन कार्यक्रम का हुआ समापन

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिला के नगर पंचायत बिरौल स्थित श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्री रामचरित्र मानस नवाह परायण व झुलनोत्सव’ धार्मिक अनुष्ठान का श्रद्धालुओं के भंडारा के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान सुपौल बाजार सहित उसके आसपास के सैकड़ों महिला,पूरुष श्रद्धालु राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में उपस्थित हुए और इस धार्मिक अनुष्ठान का भरपूर आनंद उठाया। यह आयोजन 20 अगस्त 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ हो कर इसका समापन एवं विसर्जन 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को श्रद्धालुओं का भंडारा कर संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी के पंडित जी बलराम झा, रामविलास भारती,जीबछ प्रसाद,प्रदीप प्रधान,विनोद चौधरी,मुन्ना चौधरी,रविन्द्र पौद्दार सहित सुपौल बाजार तथा उसके आसपास के गणमान्य लोगों की भूमिका और सहयोग सराहनीय रहा।