बेनीबाद: केवटसा पंचायत के रामपट्टी में नदी का तांडव, कटाव से ग्रामीणों में दहशत; पंचायत समिति पति ने लिया जायजा
दीपक कुमार/ गायघाट।
बेनीबाद क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ केवटसा पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपट्टी (पासवान और यादव टोला) में नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव के कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और कई घरों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

