शिक्षक अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, बीपीएससी टीआरई-4 अब एकल चरण में
शिक्षक अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, बीपीएससी टीआरई-4 अब एकल चरण में
शिक्षक अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, बीपीएससी टीआरई-4 अब एकल चरण में
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार ने पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों की बड़ी मांग मान ली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (टीआरई-4) अब दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) और मुख्य परीक्षा में नहीं, बल्कि एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।
सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन वापस लेने की घोषणा की है।
पहले की व्यवस्था बदली, अब एक ही परीक्षा
टीआरई-4 के लिए पहले जारी विज्ञापन में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की व्यवस्था प्रस्तावित की गई थी। अभ्यर्थी लगातार इसे वापस लेकर एकल चरण में परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। सरकार ने अब इस व्यवस्था को समाप्त करते हुए परीक्षा को एकल चरण में कराने का निर्णय लिया है।
‘एक उम्मीदवार-एक परिणाम’ की मांग पर भी सहमति
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग ‘एक उम्मीदवार-एक परिणाम’ को भी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इससे एक ही अभ्यर्थी के अलग-अलग परिणामों को लेकर पैदा होने वाली असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है।
परीक्षा सुधार के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति
परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार के लिए पटना उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष विशेषज्ञ समिति गठित की गई है। समिति परीक्षा से जुड़ी शिकायतों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को भी सुनेगी तथा भविष्य की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देगी।
नौ अन्य मुद्दों पर भी सरकार का फैसला
सरकार ने परीक्षा कैलेंडर, आयु सीमा में छूट, डोमिसाइल नीति और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता समेत नौ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी निर्णय साझा किए हैं।
अब बीपीएससी की ओर से बदले हुए परीक्षा पैटर्न और संशोधित नियमों को लेकर विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों की नजर आयोग की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी है।