तीन थानों में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, रात की गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था, सिंहवाड़ा, जाले व कमतौल थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
तीन थानों में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, रात की गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था, सिंहवाड़ा, जाले व कमतौल थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
तीन थानों में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, रात की गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था,
सिंहवाड़ा, जाले व कमतौल थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /सिंहबाड़ा
जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और थानों की कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत परखने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शुक्रवार को सिंहवाड़ा, जाले एवं कमतौल थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से थानों में पुलिसकर्मियों के बीच भी सक्रियता बढ़ी रही।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थानों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और रात्रि गश्ती की स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने रात्रि गश्ती व्यवस्था, ओडी जांच तथा हाजत की सुरक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की। पुलिस पदाधिकारियों से ड्यूटी से संबंधित जानकारी लेने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
ग्रामीण एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
औचक निरीक्षण का उद्देश्य थानों की व्यवस्था को केवल कागजी स्तर पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर परखना रहा। ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में थाना स्तर की सक्रियता महत्वपूर्ण है। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहने तथा आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थाना के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यवस्था में आवश्यक सुधार और बेहतर पुलिसिंग को लेकर निर्देशित किया गया।