नाबालिग लड़की को पुलिस ने पाली बाजार से किया बरामद

दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।

घनश्यामपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को पाली बाजार से बरामद किया है। पुलिस ने नाबालिग को गुरुवार देर रात खोज निकाला। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की महिला परिजन ने नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नाबालिग की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार देर रात नाबालिग लड़की को पाली बाजार से ढूंढ निकाला। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के निर्देश के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।