बेनीबाद पुलिस ने 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज का किया गिरफ्तार

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुस्ता गांव में छापेमारी कर छह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान सुस्ता गांव निवासी आनंद राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर बेनीवाद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई किया है। बता दे कि राज्य भर में पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार और शराब पीकर हुड़दंग या वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।