बिरौल में एक गंभीर धाराओं का आरोपी को पुलिस ने थाना परिसर से किया गिरफ्तार
बिरौल में एक गंभीर धाराओं का आरोपी को पुलिस ने थाना परिसर से किया गिरफ्तार
बिरौल में एक गंभीर धाराओं का आरोपी को पुलिस ने थाना परिसर से किया गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें से एक पर महिला के साथ छेड़खानी करने और दूसरे पर चोरी का आरोप है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास के मामले में कांड संख्या 604/26 के आरोपी मो. मोफिद (पिता,मो.अयुब),जो कि साकिन-पूर्वी ठीका, थाना-बिरौल, जिला-दरभंगा को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4) और 64/62 के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि मो.मोफिद पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप है।मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी जांच अधिकारी पीएसआई पूजा कुमारी को सौंपी गई है। वहीं बिरौल थाना कांड संख्या 115/26 के नामजद अभियुक्त मो.तनवीर आलम पिता उम्र फारुक, ग्राम- खैंसा, थाना जमालपुर जिला दरभंगा को अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रेम प्रकाश राय ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि अभियुक्त तनवीर आलम पर चोरी करने का आरोप है।
राखी के धागे से पुलिस परिवार को जोड़ा, प्रियंका झा ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर बोलीं-रक्षा का रिश्ता केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं, समाज की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान भी जरूरी
बेनीबाद पुलिस ने 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज का किया गिरफ्तार