राखी के धागे से पुलिस परिवार को जोड़ा, प्रियंका झा ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश,
पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर बोलीं-रक्षा का रिश्ता केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं, समाज की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान भी जरूरी
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाजसेवी प्रियंका झा ने दरभंगा जिला के कई पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की अनूठी पहल की। उन्होंने कई पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

