गंज रघौली में रामजानकी मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, सांसद-विधायक ने की पूजा-अर्चना, दो दिवसीय संकीर्तन से भक्तिमय रहा गांव, सुख-शांति व समृद्धि की ग्रामीणों ने की कामना
गंज रघौली में रामजानकी मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, सांसद-विधायक ने की पूजा-अर्चना, दो दिवसीय संकीर्तन से भक्तिमय रहा गांव, सुख-शांति व समृद्धि की ग्रामीणों ने की कामना
गंज रघौली में रामजानकी मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, सांसद-विधायक ने की पूजा-अर्चना,
दो दिवसीय संकीर्तन से भक्तिमय रहा गांव, सुख-शांति व समृद्धि की ग्रामीणों ने की कामना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
माधोपट्टी पंचायत के गंज रघौली गांव स्थित रामजानकी मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सांसद अशोक यादव और विधायक मुरारी मोहन झा भी पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
दो दिनों तक गूंजते रहे भजन-कीर्तन
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गांव में दो दिवसीय संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ग्रामीणों ने गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
रामजानकी मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर में भगवान की स्थापना गांव के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। इससे ग्रामीणों को पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र मिलेगा। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सवी माहौल बना रहा।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका
दो दिवसीय संकीर्तन और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने में रतन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, जयराम मंडल, शोभित मुखिया, ललित राय, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, शिवशंकर, नागेन्द्र रॉय, अमन समेत अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा।
आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम और माता जानकी से गंज रघौली में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की।
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, गायघाट में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, लंबी उम्र की कामना की
राखी के धागे से पुलिस परिवार को जोड़ा, प्रियंका झा ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर बोलीं-रक्षा का रिश्ता केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं, समाज की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान भी जरूरी