धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, गायघाट में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, लंबी उम्र की कामना की
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, गायघाट में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, लंबी उम्र की कामना की
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन,
गायघाट में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, लंबी उम्र की कामना की
दीपक कुमार/ गायघाट।
जिले में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने मंदिरों में भगवान को राखी अर्पित कर भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
इस दौरान बहनों ने पूजा की थाली में कुमकुम, अक्षत, दीपक और मिठाई सजाकर भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया गया। भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए। इनमें कपड़े, आभूषण, मिठाई और अन्य वस्तुएं शामिल थीं। शिवदहा में युवाओ ने अपने बहन से राखी बंधवाई।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में विशेष रौनक देखी गई। राखी की दुकानों पर आकर्षक और नए डिजाइन की राखियां लोगों को खूब पसंद आईं। बच्चों के लिए कार्टून और गेम कैरेक्टर वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और युवतियों ने चूड़ी, चुनरी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी की।
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 20 से अधिक फरियाद, कई मामलों का मौके पर समाधान
गंज रघौली में रामजानकी मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, सांसद-विधायक ने की पूजा-अर्चना, दो दिवसीय संकीर्तन से भक्तिमय रहा गांव, सुख-शांति व समृद्धि की ग्रामीणों ने की कामना