पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 

संवाददाता, हनुमाननगर

प्रखंड क्षेत्र के पटोरी गांव में शुक्रवार को वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शिक्षक सह कवि, सौम्य कुमार विभु ने वृक्ष में राखी बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं लोगों को पौधों की हो रही कटाई को रोकने एवं पर्यावरण पर पर रहे इसके कुप्रभाव से अवगत कराया तथा भाई बनकर पेड़ों की सुरक्षा का सकंल्प दिलाया।विदित हो कि शिक्षक सह कवि श्री विभु प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन के दिन वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाते हुए पेड़ों को राखी बांध कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हैं।मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जय प्रकाश चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, गौड़ी शंकर चौधरी, सरोज चौधरी, चितरंजन चौधरी, गिरिधर कुमार, नीलाचल, प्रणव कुमार, अरुणाचल आदि लोग शामिल थे।