बच्चों को पिलर से बांधकर मारपीट के आरोप में पैक्स अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दस्तक 7 मिडिया,घनश्यामपुर, दरभंगा।
जमालपुर थाना क्षेत्र के ढांगा गांव में चार नाबालिग बच्चों को पिलर से रस्सी के सहारे बांधकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव के बेटे दिलखुश यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को चार नाबालिग बच्चे खेलते हुए पैक्स गोदाम परिसर में चले गए थे। आरोप है कि बच्चों पर केला चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद बच्चों को घर के पास ले जाकर एक पिलर में रस्सी से बांध दिया गया। बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में एक पीड़ित बच्चे की मां संगीता देवी ने जमालपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग भी की।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित दिलखुश यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।