सिंहवाड़ा में शराबी ने डायल 112 टीम पर किया हमला, एसआई समेत चार जवान घायल
सिंहवाड़ा में शराबी ने डायल 112 टीम पर किया हमला, एसआई समेत चार जवान घायल
सिंहवाड़ा में शराबी ने डायल 112 टीम पर किया हमला, एसआई समेत चार जवान घायल
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भड़वाड़ा गुदरी बाजार वार्ड एक में बुधवार रात एक शराबी युवक ने सूचना पर पहुंची डायल 112 पर पुलिस टीम पर लोहे के कड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायल दरोगा दिनेश शर्मा के बयान पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज को गई है। अंकित कांड के अनुसार वे सिपाही अनीश कुमार और महिला सिपाही मनीता कुमारी के साथ डायल 112 ड्यूटी पर थे। रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि भड़वाड़ा वार्ड एक में मिट्ठू कुमार साह शराब पीकर मारपीट कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपित गाली गलौज कर रहा था। समझाने पर उसने हाथो में पहनने वाला कड़ा से दरोगा की आंख पर प्रहार कर दिया। बीच-बचाव करने आए दोनों सिपाही भी घायल हो गए। गश्ती टीम के गृहरक्षक सिपाही रौशन कुमार राय पर भी आरोपित ने हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित मिट्ठू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद स्थानीय सीएचसी में जांच के दौरान उसके शरीर में 135.0 एमजी अल्कोहल मिला। वही घायल दरोगा को चार टांके लगे हैं।थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।