बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, गायघाट और बेनीबाद इलाके में धूमधाम से मना रहें हें रक्षाबंधन

दीपक कुमार/ गायघाट
शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। साथ ही माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।
मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा गांव में साहिल और शिवम ने राखी बंधवाई। उनकी बहन ने हाथ में राखी बांधी तथा मुंह मीठा कराकर दीर्घायु व खुशहाली की कामना की। साहिल और शिवम ने बहन को सुख-दुख हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। बदले में लोगों ने बहन को उपहार दिया और सुख-दुख हर परिस्थिति में साथ रहने का वचन दिया।