महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने गांधी जयंती पर किया भव्य प्रदर्शन , सादा जीवन ,उच्च विचार ,बापू के इस नसीहत पर चलने वाले ही देश और दुनियां मे लहरा सकते हैं परचम :हीरा झा
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने गांधी जयंती पर किया भव्य प्रदर्शन , सादा जीवन ,उच्च विचार ,बापू के इस नसीहत पर चलने वाले ही देश और दुनियां मे लहरा सकते हैं परचम :हीरा झा
दरभंगा
महात्मा गाॅंधी शिक्षण संस्थान के दोनों शाखाओं में गांधी – शास्त्री जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई। गांधी विहार शाखा में कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक हीरा कुमार झा, शैक्षणिक निदेशिका डॉ प्रभा मल्लिक और समन्वयक श्रावणी शिखा ने और वाजितपुर शाखा में प्राचार्य अशोक राय एवं प्रशासक अजय झा ने दीप प्रज्वलित कर एवं दोनों महापुरुषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विद्यालय के वरीय शिक्षक एवं सी सी ए प्रभारी बी एन झा ने स्वागत भाषण में बोलते हुए स्वाधीनता आंदोलन में गांधी – शास्त्री के योगदान के साथ साथ गरीब गुरबों के उत्थान में उनकी भूमिका की चर्चा की।
शैक्षणिक निदेशिका डॉ प्रभा मल्लिक ने दोनों महापुरुषों के सादा जीवन और शाकाहार भोजन को केंद्रित किया।
निदेशक हीरा कुमार झा ने इस अवसर पर बोलते हुए दोनों महान संतों के जीवन से सादा जीवन, उच्च विचार, स्वच्छता, हस्तलिपि, सत्यवादी एवंअहिंसा को अपनाने की अपील के साथ साथ शाकाहार को अपनाने की नसीहत दी।
वाजितपुर शाखा में इस अवसर पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने बापू के प्रिय भजन *वैष्णव जन तो तेने कहिए* और दे दी हमें आजादी गाकर सबों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों के द्वारा बापू के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन भी किया।
प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गरिमा, आरूप, आकृति , अनुष्का सहित कई विद्यार्थियों ने भी गुदरी के लाल और बापू के जीवन चरित्र पर कविता, भाषण के रूप में प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के रूप सज्जा प्रदर्शन सत्र ( फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता)
एवं चित्रांकन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मंच संचालन अपर्णा झा एवं धन्यवाद ज्ञापन आर के झा ने किया। विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।