दरभंगा

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कविता देवी ने थाना मे आवेदन देकर उनके बेटे को वाकरगंज स्थित होमियो पेथिक दुकान के मालिक भरत सिन्हा एवं उनके लड़कों पर गाली गलौज करने ,मारपीट करने सहित जान से मारने का आरोप लगाया हैं। इस मामले मे दिये आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई हैं। स्व गौतम प्रसाद की पत्नी कविता ने दिये आवेदन मे आरोप लगायी हैं कि उनका पुत्र हजमा चौराहा से सामान लेकर आ रहा था ,जैसे ही भरत सिन्हा के होमियोपैथ दुकान के पास पहुंचा तो भरत सिन्हा एवं उसके बेटे समेत 50-60आदमी उसको मारने पीटने लगे ,जब हल्ला सुनकर अपने बेटी के साथ घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें भी मारपीट करने लगा उनका कपड़ा तक फार दिया। यही नहीं मेरी बेटी को भी गाली गलौज किया गया मारपीट की गई यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई हैं। वहीं भरत सिन्हा का कहना हैं कि ऐसी कोई घटना ही नहीं घटी हैं।