निजी अस्पताल के रिकवरी रूम में मिला लैब टेक्निशियन का शव, जांच में जुटी पुलिस, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था युवक, छह-सात महीने से अस्पताल में कर रहा था काम
निजी अस्पताल के रिकवरी रूम में मिला लैब टेक्निशियन का शव, जांच में जुटी पुलिस, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था युवक, छह-सात महीने से अस्पताल में कर रहा था काम
निजी अस्पताल के रिकवरी रूम में मिला लैब टेक्निशियन का शव, जांच में जुटी पुलिस,
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला था युवक, छह-सात महीने से अस्पताल में कर रहा था काम
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज पुलिया से कुंवर सिंह कॉलेज जाने वाली सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रिकवरी रूम में एक लैब टेक्निशियन का शव मिला। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चौपारा थाना क्षेत्र के छड़ीबीरा गांव निवासी रतिराव उरांव के पुत्र मनोज उरांव (24) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज पिछले छह-सात महीने से उक्त निजी अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत थे।
मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। फुटेज में मनोज बुधवार रात करीब 11 बजे रिकवरी रूम में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह तक किसी अन्य व्यक्ति के उस कमरे में प्रवेश करने का फुटेज सामने नहीं आया है। सुबह सफाई कर्मी जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने मनोज का शव देखा।
एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक का ब्लड सैंपल भी लिया जाएगा, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता प्रतीत नहीं हो रही है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
जाले में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1,368 लीटर से अधिक स्पिरिट और अवैध शराब बरामद
वाशरूम में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, एक वर्ष पहले हुई थी शादी, पति दुबई में करता है काम भाई का आरोप ,दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर किया जाता था प्रताड़ित