घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, आठ महीने पहले हुई थी शादी
घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, आठ महीने पहले हुई थी शादी
घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, आठ महीने पहले हुई थी शादी
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मुहल्ले के वार्ड नंबर-1 में 25 वर्षीय जितेंद्र पासवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र थे। वह बिजली का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र पासवान कल रात करीब 9 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। वह कहां गए थे, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। देर रात जब परिजन उनकी तलाश में निकले तो उन्हें जितेंद्र का शव मिलने की जानकारी मिली।
जितेंद्र तीन भाइयों और दो बहनों में एक थे। उनकी शादी करीब आठ महीने पहले ही हुई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह किसी प्रकार का नशा भी नहीं करते थे।
मृतक के बड़े भाई विपत्ति पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए सरकार से परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र ही काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।