नेपाल में भारी तबाही के बाद गंडक नदी में बढ़ा खतरा, मुजफ्फरपुर तक प्रशासन अलर्ट
दस्तक 7मीडिया/दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर। नेपाल में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में तबाही की स्थिति बनने और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गंडक नदी के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिले में तटबंधों की निगरानी तेज कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

