ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में दिखी इंसानियत की मिसाल,शिविर लगाकर किया रक्तदान
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में दिखी इंसानियत की मिसाल,शिविर लगाकर किया रक्तदान
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में दिखी इंसानियत की मिसाल ,शिविर लगाकर किया रक्तदान
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/अफजल खान
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर एसआरजी 7 वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से खान चौक स्थित मदयान डेंटल क्लीनिक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मुन्ना खान ने किया। इस दौरान 26 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर में हिंदू समुदाय से आने वाले कुणाल पांडेय के रक्तदान करने पर डॉ. मुन्ना खान ने इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर उसका धर्म, जाति या समुदाय नहीं देखा जाता, बल्कि उसकी जिंदगी बचाना प्राथमिकता होती है। कुणाल पांडेय का रक्तदान समाज में इंसानियत और एकता का मजबूत संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ के पवित्र मौके पर आयोजित यह शिविर केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने और ऐसे सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
शिविर में कुणाल पांडेय, नसीम खान, मिनतुल्लाह अंसारी, आदिल खान, अजमतउल्लाह अंसारी, अल्ताफ अनवर खान, एमडी परवेज शेख, अदनान खान, बिलाल अहमद अंसारी, दस्तगीर अंसारी, एमडी इमदाद, नजीब खान, इल्हाम खान, आतिफ असलम, डॉ. शब्बीर, डॉ. वारिस शोहरवर्दी, कासिफ इकबाल, अब्दुल्ला खान, नाजिर खान, मो. साबिर, सलीम खान, इरफान आलम, मकसूद आलम, मो. कैफ आलम और मो. फुरकान समेत 26 लोगों ने रक्तदान किया।
वहीं, जुलूसे मोहम्मदी के दौरान डॉ. मुन्ना खान अपनी टीम के साथ सड़क पर मौजूद रहे। जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी, शरबत और जूस की व्यवस्था की गई। साथ ही जुलूस के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए उनकी टीम सक्रिय नजर आई, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो।
डॉ. मुन्ना खान ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत हम सभी को जोड़ती है।