दरभंगा में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कार्यहित में तत्काल प्रभाव से नई जगह मिली तैनाती
दरभंगा, 26 अगस्त।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यहित में जिले के 13 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया गया है।
तबादले के तहत पु0अ0नि0 शिवानी सिंह को सदर थाना से फेकला थाना, कमल कुमारी को बहादुरपुर थाना से पतोर थाना, प्रियंका कुमारी को बहेड़ा थाना से केवटी थाना तथा ज्योति कुमारी को सदर थाना से जमालपुर थाना भेजा गया है।
वहीं स0अ0नि0 रिया सिन्हा को बहेड़ा थाना से बड़गांव थाना, पु0अ0नि0 विद्यानंद साफी को हवाई अड्डा दरभंगा से बहेड़ा थाना तथा अब्दुल हकीम कमाली को पुलिस केन्द्र दरभंगा से बहेड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है।
पु0अ0नि0 सुशिल कुमार राय को बड़गांव थाना से लहेरियासराय थाना, दीपक कुमार चौधरी को जमालपुर थाना से बहादुरपुर थाना, विनीता कुमारी को पुलिस केन्द्र से सदर थाना, रविन्द्र भारती को पुलिस केन्द्र से सिमरी थाना तथा रणधीर कुमार को पुलिस केन्द्र से सकतपुर थाना भेजा गया है। वहीं विकाश कुशवाहा को सकतपुर थाना से पुलिस केन्द्र दरभंगा में पदस्थापित किया गया हें।
