बिरौल में ईद-मिलादुन्नबी पर फ्लैग मार्च, अनुमंडल प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिरौल में ईद-मिलादुन्नबी पर फ्लैग मार्च, अनुमंडल प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिरौल में ईद-मिलादुन्नबी पर फ्लैग मार्च, अनुमंडल प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
ईद-मिलादुन्नबी, इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पावन अवसर पर बिरौल में निकलने वाले भव्य जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल का यह फ्लैग मार्च अनुमंडल मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न संवेदनशील व मुख्य इलाकों से गुजरा।नगर पंचायत बिरौल,सुपौल बाजार,भंथा,पटनिया, धगजरी,साहो सहित कई प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च वापस अनुमंडल मुख्यालय लौट आया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और किसी भी तरह की अफवाह या हुड़दंग फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ कुमारी सरिता रानी, पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन, थानाध्यक्ष चन्द्र मणि सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौके थे।
तीन जिलों के 300 पारा विधिक स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण, कर्तव्यों एवं विधिक योजनाओं की दी जानकारी
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना से मंगलसूत्र छिनतई का आरोपित दिन के उजाले में खिड़की तोड़कर फरार ,फरार होने की भनक से थाना पुलिस में मची अफरातफरी ,पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहे हे प्रश्न,यह कैसा थानेदार ??