ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर दरभंगा में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश
ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर दरभंगा में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश
ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर दरभंगा में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ईद-मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर दरभंगा पुलिस ने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देश पर मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-मिलाद-उल-नबी पर्व मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रखंड स्तर पर आधुनिक खेल परिसर होंगे विकसित, एक ही जगह मिलेंगी कई खेल सुविधाएं
महिनाम की जर्जर सड़कों पर सुनवाई जारी, 31 अगस्त को फिर होगी सुनवाई, कार्यपालक अभियंता ने कहा- दिसंबर तक पूरा होगा सड़क निर्माण, अपीलार्थी को मिला एक और मौका