जमीन की नापी कराने निकले अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, हादसे का कारण अब भी अस्पष्ट,वहीं पूजा कर घर लौट रहे भाइयों की बाइक में पीछे से टक्कर, हलवाई की मौत
जमीन की नापी कराने निकले अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, हादसे का कारण अब भी अस्पष्ट,वहीं पूजा कर घर लौट रहे भाइयों की बाइक में पीछे से टक्कर, हलवाई की मौत
जमीन की नापी कराने निकले अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, हादसे का कारण अब भी अस्पष्ट,वहीं पूजा कर घर लौट रहे भाइयों की बाइक में पीछे से टक्कर, हलवाई की मौत
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
थाना क्षेत्र के अज्ञातपुर वार्ड नंबर-7 निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद आबिद रैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोहम्मद हबीब के पुत्र थे। आबिद जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते थे और उनके परिवार में तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे आबिद अपनी पत्नी को जमीन की नापी कराने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद स्थानीय पूर्व मुखिया आलम मुखिया ने फोन कर परिजनों को उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन बरहमपुर के पास स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां आबिद गंभीर हालत में मिले।
परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद आबिद बार-बार पानी पिलाने की बात कह रहे थे। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई और किस वाहन की चपेट में आने से वह घायल हुए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक के छोटे भाई अकबर राय ने घटना की जानकारी दी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की बात कही गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
पूजा कर घर लौट रहे भाइयों की बाइक में पीछे से टक्कर, हलवाई की मौत
दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के धदौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय अरुण यादव की मौत हो गई। हादसे में उनके भाई उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
मृतक की पहचान महाराज जी पुल, वार्ड नंबर-9 निवासी भूटान यादव के पुत्र अरुण यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे घनश्याम कुमार ने बताया कि अरुण अपने भाई उमेश के साथ कुशेश्वरस्थान से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे धदौरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई उमेश घायल हो गए। हादसे के बाद उमेश ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरुण की मौत हो चुकी थी। मंगलवार को पुलिस के सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।
अरुण यादव हलवाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि बच्चों और परिवार के भरण-पोषण में कुछ मदद मिल सके।