सड़क हादसे में हलवाई की मौत, भाई घायल
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
सदर थाना क्षेत्र के धदौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय अरुण यादव की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराज जी पुल, वार्ड नंबर-9 निवासी भूटान यादव के पुत्र अरुण यादव के रूप में हुई है। हादसे में उनके भाई उमेश यादव भी घायल हो गए, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

