पटना में राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, तेली घानी बोर्ड के गठन और सुरक्षा की पुरजोर मांग
पटना में राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, तेली घानी बोर्ड के गठन और सुरक्षा की पुरजोर मांग
पटना में राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, तेली घानी बोर्ड के गठन और सुरक्षा की पुरजोर मांग
दस्तक 7 मिडिया, पटना।
कदमकुआं स्थित अप्सरा होटल में रविवार को राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में राजनीतिक हिस्सेदारी, सांगठनिक विस्तार और समाज की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मंच की गरिमा और संपूर्ण व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी बिहार संगठन प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद निराला ने संभाली। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन वर्तमान में देश के 22 राज्यों में अपना विस्तार कर चुका है। अब बिहार में इसे और मजबूती देने के लिए प्रखंड स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया जाएगा।महासंगठन के मंच के माध्यम से बिहार सरकार के समक्ष दो मुख्य मांगें रखी गई। जिसमें समाज के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए बिहार में जल्द से जल्द ‘तेली घानी बोर्ड’ के गठन की मांग की गई। राज्य में बनिया एवं तेली समाज के व्यवसायियों व आम लोगों को निशाना बनाए जाने, हत्या और लूट की बढ़ती घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। महासंगठन ने सरकार से मांग की कि ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए और समाज के लोगों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान की जाए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार एवं राष्ट्रीय सलाहकार कृष्ण कुमार गुप्ता उपस्थित थे।बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, बिहार के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश संरक्षक डॉ. सुनील कुमार,राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राम उदय कुमार गुप्ता,अन्य वरिष्ठ नेता व प्रतिनिधि सुनील कुमार पप्पू, मोती कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अरुण कुमार साहु, मनोज कुमार साहु, जय प्रकाश साहु, डॉ. जे.पी. साहु, राजनंद साहु, शत्रुघ्न साहु, नेपाल अध्यक्ष हरिशंकर, हरेंद्र, चंपा साहु और ममता साहु सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाज के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।