“न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध- समस्या आपकी, समाधान हमारा” का संकल्प,बिरौल में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित होगा निःशुल्क कानूनी सलाह शिविर

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

आम जनता को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय सुलभ कराने के उद्देश्य से बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में पहली बार ‘लीगल अवेयरनेस इनिशिएटिव’ के तहत एक निःशुल्क कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन
‘मिश्रा लॉ कंसल्टेंसी’ द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई पटना हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट (दरभंगा/बेनीपुर/बिरौल) के अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्रा करेंगे। 28 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाला इस शिविर में जमीन- जायदाद,भूमि विवाद और बंटवारे से जुड़ी समस्या के अलावा फौजदारी व अन्य आपराधिक विवाद। पारिवारिक विवाद, आपसी सहमति व परामर्श। दस्तावेजीकरण नोटरी, निबंधन और बैंक से संबंधित कानूनी मामले में फंसे लोग सलाह ले सकते हैं। इस शिविर का आयोजन मुख्य डाकघर बिरौल के निकट किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि “न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध- समस्या आपकी, समाधान हमारा” का संकल्प दोहराते हुए आम लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।