बिरौल पुलिस की तत्परता 10 महीने पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद कर अपर थानाध्यक्ष ने युवक को सौंपा
बिरौल पुलिस की तत्परता 10 महीने पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद कर अपर थानाध्यक्ष ने युवक को सौंपा
बिरौल पुलिस की तत्परता 10 महीने पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद कर अपर थानाध्यक्ष ने युवक को सौंपा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 10 महीने पहले गुम हुए एक कीमती स्मार्टफोन को बरामद कर ऑपरेशन मुस्कान के तहत
उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंप दिया है।
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित लाघा गांव पोस्ट-लिलहौल निवासी कुमार सौरभ,पिता- अनिल कुँवर का मोबाइल ‘Oppo Reno 14’ बीते 21 अक्टूबर 2025 को कमलपुर, बिरौल थाना क्षेत्र में कहीं खो गया था। घटना के अगले ही दिन, यानी 22 अक्टूबर 2025 को पीड़ित के पिता द्वारा बिरौल थाने में गुमशुदगी का सनहा संख्या 963/25 दर्ज कराया गया था।
सनहा दर्ज होने के बाद बिरौल थाना पुलिस लगातार मोबाइल की खोजबीन और सर्विलांस में जुटी हुई थी। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की तत्परता से गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद कर लिया गया।
24 अगस्त 2026 को बिरौल थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने विधिवत कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद मोबाइल कुमार सौरभ के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर युवक ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और आभार व्यक्त किया। वहीं, आवेदक ने पुलिस को आश्वस्त किया है कि मामले से जुड़ी जांच या पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वे समयानुसार थाने में उपस्थित रहेंगे।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल में भगवान शिव की भक्ति का भव्य दृश्य, छात्र-छात्राओं ने जीवंत की सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवड़ यात्रा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का एएसआई गिरफ्तार, ₹4 हजार लेते विजिलेंस ने दबोचा