श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल में भगवान शिव की भक्ति का भव्य दृश्य, छात्र-छात्राओं ने जीवंत की सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवड़ यात्रा
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल में भगवान शिव की भक्ति का भव्य दृश्य, छात्र-छात्राओं ने जीवंत की सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवड़ यात्रा
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल में भगवान शिव की भक्ति का भव्य दृश्य,
छात्र-छात्राओं ने जीवंत की सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवड़ यात्रा
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल, बिरौल के प्रांगण में एक अत्यंत भव्य और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया। विद्यालय के चेयरमैन गणेश चौधरी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से पूरे माहौल को शिवमय बना दिया।
इस विशेष आयोजन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई नाटकीय और सांस्कृतिक झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। छात्रों ने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरकर पैदल यात्रा करने से लेकर, बाबा भोलेनाथ के पावन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने तक के पूरे घटनाक्रम को जीवंत रूप से मंचित किया।
कार्यक्रम के दौरान बाल-कलाकारों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। सुल्तानगंज से जल उठाने और कांवड़ यात्रा के दृश्यों के दौरान पूरा स्कूल परिसर बोल बम’ और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोग भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सहयोग से तैयार की गई इस मनमोहक प्रस्तुति ने हर किसी का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों, अभिभावकों तथा अतिथियों ने बच्चों के अभिनय और कलात्मक प्रतिभा की जमकर तारीफ की। विद्यालय चेयरमैन गणेश चौधरी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी महान सनातन संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जोड़ना है।
दस्तक 7 मीडिया की खबर पर फिर लगी मुहर! सीसीटीवी ने खोला छत से महिला को उठाकर ले जाने के दावे का राज,बलकटवा चोर या भूत प्रेत का साया,या किसी को फसाने की साजिस??
बिरौल पुलिस की तत्परता 10 महीने पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद कर अपर थानाध्यक्ष ने युवक को सौंपा