दरभंगा से बेनीपुर पहुंचा उत्पाद मामलों का मुकदमा, जमानत याचिकाएं भी

दरभंगा/विधि संवाददाता

 अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय बेनीपुर के लिए चिन्हित क्षेत्र से संबंधित उत्पाद मामले में दरभंगा के बजाय सूनवाई अब बेनीपुर न्यायालय में हीं होगी।सोमवार को दरभंगा सिविलकोर्ट अवस्थित विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय, रंजन कुमार मिश्रा की अदालत ने 05 अग्रिम जमानत, और 03 नियमित जमानत याचिका की सूनवाई नही कर इसे बेनीपुर उत्पाद न्यायालय में सूनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया।उत्पाद के स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने बताया कि विशेष न्यायाधीश श्री मिश्रा की अदालत ने बिरौल थाना के 2, अग्रिम और 01 नियमित,जमालपुर थाना के 01 अग्रिम, बहेड़ा थाना का 01 अग्रिम और 01 नियमित, धनश्यामपुर थाना का एक नियमित और अलीनगर थानाक्षेत्र के एक अग्रिम जमानत याचिका को सूनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया है।