सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, दो बाइक सवार गंभीर

दस्तक 7मीडिया /प्रशांत ,अफजल खान 

कुशेश्वरस्थान में जल चढ़ाने जा रहे 18 वर्षीय युवक की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उरी और हरनी पुल के बीच करीब 10:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सहसी वार्ड नंबर-1 निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह श्री सिंह का पुत्र था।

परिजनों के अनुसार, सोनू अपनी मौसी के यहां रहकर 12वीं की पढ़ाई करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से कुशेश्वरस्थान जल चढ़ाने के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से उल्टी दिशा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनू के साथ बाइक पर सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मृतक के मौसी जोगिंदर कुमार ने बताया कि सोनू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोनू की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।