श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
श्रावणी मेला को लेकर सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ कुशेश्वरस्थान मंदिर तथा आसपास के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने तथा भीड़ को नियंत्रित रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने मंदिर की पूजा समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।