किरतपुर सीएचसी में अव्यवस्था, पर्ची काउंटर से कर्मी गायब, खुले में बांटी जा रही दवाएं
किरतपुर सीएचसी में अव्यवस्था, पर्ची काउंटर से कर्मी गायब, खुले में बांटी जा रही दवाएं
किरतपुर सीएचसी में अव्यवस्था, पर्ची काउंटर से कर्मी गायब, खुले में बांटी जा रही दवाएं
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। अस्पताल में पर्चा कटाने वाले काउंटर पर कर्मी के मौजूद नहीं रहने से मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, दवा वितरण के दौरान मरीजों को दवाएं लिफाफे के बजाय खुले में दी जा रही थीं।
दवा वितरण कर रहे कर्मचारी सौरभ कुमार ने बताया कि दवा रखने वाले लिफाफे खत्म हो गए हैं। इसी कारण मरीजों को खुले में ही दवा देनी पड़ रही है। अस्पताल में खुले में दवा वितरण की स्थिति सरकार के निर्देशों पर भी सवाल खड़े करती है।इधर, पर्चा कटाने के लिए लाइन में खड़े महेंद्र यादव, धनिक लाल यादव और शुभकला देवी समेत अन्य मरीजों ने बताया कि उमस भरी गर्मी में वे करीब दो घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। मरीजों का कहना था कि अस्पताल में इलाज के लिए आने के बाद भी उन्हें पर्ची बनवाने और दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि एक ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दवा वितरण के लिए लिफाफा उपलब्ध नहीं होने की बात बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में कबाड़ के रूप में पड़े पुराने लिफाफे भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से पर्चा काउंटर पर नियमित रूप से कर्मी की तैनाती, दवा वितरण की समुचित व्यवस्था और मरीजों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।
महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेद के वैज्ञानिक विकास का संकल्प , सेवानिवृत्त वरीय वैद्य रमेश चंद्र प्रसाद को किया गया सम्मानित, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय पर मंथन
कुशेश्वरस्थान अस्पताल में लापरवाही की इंतहा; दर्दनाक हादसे के बाद सुबह 10 बजे तक नदारद रहे चिकित्सा पदाधिकारी व मैनेजर, तड़पते रहे घायल और उसके परिजन।