रजवा ग्यारी में ‘श्री श्री 108 नवाह संकीर्तन’ का भव्य आयोजन,151 कन्याओं की विशाल कलश शोभा यात्रा से हुई शुभारंभ
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड में नवयुवक एकता संघ’ के तत्वावधान में हनुमान मंदिर धर्म बाबा स्थान, रजवा ग्यारी परिसर में 9 दिवसीय “श्री श्री 108 नवाह संकीर्तन” का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 23 अगस्त 2026 से शुरू होकर 02 सितंबर 2026 तक श्रद्धा व धूमधाम के साथ इसका समापन हो जाएगा। कार्यक्रम का महामंत्र”जय सियाराम जय जय सियाराम जय जय सियाराम जय जय सियाराम” रखा गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 08:00 बजे एक विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ हो गया। इस शोभा यात्रा में 151 कुमारी कन्याएं रजवा धर्म बाबा स्थान से पैदल चलकर सुपौल रामनगर दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां कलश में पवित्र जल भरकर पुनः वापस लौट कर रजवा धर्म बाबा स्थान में जल स्थापित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशेष आकर्षण रहेगा। नवाह संकीर्तन के दौरान प्रत्येक संध्या भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नवयुवक एकता संघ व समस्त रजवा ग्यारी ग्रामवासी प्रयासरत हैं। समिति में अध्यक्ष, मनीष सिंह,उपाध्यक्ष, राजू सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष, सुजीत राय मुख्य रूप से भुमिका निभाएंगे। समस्त रजवा ग्यारी ग्रामवासियों एवं नवयुवक एकता संघ ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाने का आदरपूर्वक आग्रह किया है।

