खाजासराय में पड़ोसियों के विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू से हमले में युवक की मौत,मारपीट में तीन लोग हुए घायल, इलाज के दौरान दीपु सहनी ने तोड़ा दम; पांच आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय में शनिवार की रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकू और डैगर से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 26 वर्षीय दीपु सहनी की मौत हो गई।
घटना 22 अगस्त की रात करीब आठ बजे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान दिलीप साह और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने दीपु सहनी तथा दो अन्य लोगों पर चाकू और डैगर से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष, सदर-1 के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर चलंत एफएसएल टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलित किए। मृतक के भाई दिलीप सहनी के फर्दबयान पर लहेरियासराय थाना कांड संख्या 502/26 दर्ज किया गया। मामले में दिलीप साह समेत 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पांच आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर-1 के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में खाजासराय निवासी दिलीप साह (करीब 50 वर्ष), रोहित कुमार (20 वर्ष), कृष्णा कुमार (करीब 20 वर्ष), रेणु देवी (करीब 35 वर्ष) और खुशबु देवी (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मामले का अनुसंधान जारी है। घटना के बाद इलाके में स्थिति सामान्य है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
छापेमारी दल में सदर-1 के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभेन्दु कुमार सुमन, लहेरियासराय अंचल निरीक्षक चन्द्रकान्त गौरी, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी अमृत कुमार साह, पुलिस अवर निरीक्षक शम्भुनाथ सिंह, रविकान्त कुमार, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक इशु रानी समेत जिला आसूचना इकाई के अन्य सदस्य शामिल थे।