सचेतक बनने पर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी का सम्मान,कार्यकर्ताओं में खुशी
सचेतक बनने पर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी का सम्मान,कार्यकर्ताओं में खुशी
सचेतक बनने पर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी का सम्मान,कार्यकर्ताओं में खुशी
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन का सचेतक बनाए जाने पर जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र बहुउद्देशीय भवन में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अवन कुमार राय ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. रोशन कुमार झा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमार सहित अन्य नेताओं ने विधायक प्रो. चौधरी को माला, पाग एवं चादर से सम्मानित किया। नेताओं ने उन्हें सचेतक बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया।
सम्मान से अभिभूत विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को विधायक बनने के साथ-साथ विधानसभा में सचेतक का दायित्व निभाने का अवसर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी सेवा में बराबरी का अवसर देकर सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया है।
प्रो. चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पिछड़ेपन की गहरी खाई से निकालकर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया और विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया।
विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सकों को मरीजों को रेफर करने पर उचित कारण दर्ज करने का निर्देश दिया गया है, जिससे कार्य में लापरवाही और कोताही पर अंकुश लगेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए मजबूत बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में बिहार विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ जदयू और गठबंधन के कार्यकर्ता विकास के मार्ग को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
समारोह में जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, संतोष पासवान, रामशंकर सिंह, सुनील भारती, शशि कुमार, मोहम्मद आसिफ, किरण पासवान, डॉ. विनय चौधरी, रामशंकर मंडल, रिजवान अहमद, मंजूर आलम, बीरबल राय, सिकंदर राय, संतोष साह, चौधरी मुकुंद राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। सभी ने विधायक प्रो. चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबा कुशेश्वरनाथ धाम सजा, अंतिम सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शिव दरबार, शिवगंगा घाट बना स्पेशल सुरक्षा जोन; प्रशासन और न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।
खाजासराय में पड़ोसियों के विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू से हमले में युवक की मौत,मारपीट में तीन लोग हुए घायल, इलाज के दौरान दीपु सहनी ने तोड़ा दम; पांच आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध