नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने अभियुक्त को मधुबनी से किया गिरफ्तार,
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने अभियुक्त को मधुबनी से किया गिरफ्तार,
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने अभियुक्त को मधुबनी से किया गिरफ्तार,
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 72/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोलू यादव को मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से गिरफ्तार कर घनश्यामपुर लाया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की ओर से अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी
कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी जिले के लखनौर थाना के सहयोग से गंगापुर गांव में छापेमारी कर आरोपी गोलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।