बाल हितों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
बाल हितों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
बाल हितों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बेनीपुर प्रखंड की सझुआर पंचायत स्थित बिकुपट्टी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 283 पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाल हितैषी योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दी गई है।
उन्होंने बताया कि पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से बच्चों को बाल अनुकूल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान बालश्रम, शिक्षा का अधिकार और बच्चों के भरण-पोषण सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने लोगों को विवादों के निपटारे के लिए स्थायी लोक अदालत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0 तथा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की सलाह दी।
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रितु कुमारी, सहायिका रेनू देवी, आशा कार्यकर्ता आभा कुमारी, जीविका से जुड़ी सुधीरा कुमारी, पीएलवी नितीश कुमार राम, शशिकांत झा ‘महात्मा’, हरिश्चंद्र झा, गौरीशंकर झा, त्रिवेणी कान्त झा, जयचंद्र झा, युवराज कुमार झा, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने अभियुक्त को मधुबनी से किया गिरफ्तार,
हरिनाही गांव में श्री श्री 108 श्री अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, कमला-कोसी संगम पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया मंगल कलश।