कपड़ा सिलवाने पाली बाजार आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव
कपड़ा सिलवाने पाली बाजार आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव
कपड़ा सिलवाने पाली बाजार आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली बाजार स्थित मुख्य चौक पर रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसारा गांव निवासी रंजित यादव के रूप में हुई है। वह पाली बाजार में कपड़ा सिलवाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। जानकारी के अनुसार, रंजित यादव रविवार सुबह घर से दूध पहुंचाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह पाली बाजार पहुंचे, जहां मुख्य चौक पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पंचनामा तैयार करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई है। मृतक के बेटे कुंदन कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब दो वर्षों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दरभंगा में चल रहा था। रविवार सुबह वह दूध देने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से फोन कर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।