मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत, खाजासराय में पड़ोसियों के बीच भिड़ंत से मची दहशत, चार आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत, खाजासराय में पड़ोसियों के बीच भिड़ंत से मची दहशत, चार आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत,
खाजासराय में पड़ोसियों के बीच भिड़ंत से मची दहशत, चार आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में शनिवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दिलीप सहनी और उनके परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना को देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए।
हमले में दिलीप सहनी के पेट में चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बड़े भाई दीपू सहनी को भी चाकू मारा गया। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपू सहनी की मौत हो गई। दिलीप सहनी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के दौरान मोहल्ले के अनिल कुमार मंडल बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान हमलावर ने उनके हाथ पर भी चाकू से वार कर दिया। इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
चाकूबाजी की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सिटी एसपी समेत कई थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है।
देर रात एसएसपी डीएमसीएच पहुंचे और घायल परिजनों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए मामले में उचित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया।वहीं घटनास्थल पर विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये एपीएम ,सिमरी ,सोन्की ,बिशनपुर,बहादुरपुर ,लहेरियासराय समेत भारी मात्रा में पुलिस घटनास्थल पर केम्प कर रही हे।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामूली विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, चाकूबाजी की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
तीन साल से एक ही सीट पर जमे नगर निकाय कर्मियों का होगा तबादला,भ्रष्टाचार पर रोक के लिए नगर विकास विभाग का कड़ा निर्देश, एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
पटना में पीएचडी होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स का लोकभवन मार्च, आर-ब्लॉक पर पुलिस ने रोका