बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इनमें कई अनुमंडल पदाधिकारियों को उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों में निदेशक व महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में सुश्री गरिमा लोहिया को बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम बनाया गया है। वहीं श्रीमती श्रेया श्री को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम बनाया गया है। तुषार कुमार को पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी से हटाकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिमी के अनुमंडल पदाधिकारी से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सासाराम, रोहतास नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अंजली शर्मा को अरेराज से स्थानांतरित कर निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। रोहित कर्दम को नौगछिया से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कैमूर, भभुआ की जिम्मेदारी मिली है।
शिप्रा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर से स्थानांतरित कर जिला परिषद, जमुई का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम से स्थानांतरित कर जिला परिषद, कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बनाया गया है।
नए अनुमंडल पदाधिकारियों की भी तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2024 बैच के कई आईएएस अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़ और प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
वहीं सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा, अजय यादव को बलिया, सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया, जतिन कुमार को शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
सरकार की अधिसूचना के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति तथा धारा 163 में निहित शक्तियां प्रदान की गई हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानांतरण एवं पदस्थापन से प्रभावित वैसे अधिकारी, जिनका अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर अगले पदस्थापन की प्रतीक्षा करेंगे।
दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने किया बिरौल थाना का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
तीन साल से एक ही सीट पर जमे नगर निकाय कर्मियों का होगा तबादला,भ्रष्टाचार पर रोक के लिए नगर विकास विभाग का कड़ा निर्देश, एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट